विधायक रायपुर पश्चिम राजेश मूणत करेंगे ध्वजारोहण

त्वरित खबरें - खुमेन्द्र कुमार निषाद

राजनन्दगाँव -   गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में किया जाएगा। विधायक रायपुर पश्चिम  राजेश मूणत गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। विधायक  मूणत सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।  मूणत ध्वजारोहण के बाद परेड निरीक्षण एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। वे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। इस अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा तथा विभागीय झांकियों की प्रस्तुति होगी।