हरदी स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में बड़ी तादात में वार्डवासियों ने केन्द्र शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की ली जानकारी

त्वरित खबरें - खुमेन्द्र कुमार निषाद

राजनांदगांव। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वार्ड में आयोजित शिविर को अच्छा प्रतिसात मिल रहा है और लोग बड़ी संख्या में लोग शिविर में उपस्थित होकर केन्द्र शासन की योजनाओं की जानकारी ले रहे है। आज दोपहर हरदी स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में संकल्प यात्रा की मोबाईल वेन एवं विभिन्न शासकीय स्टालो के माध्यम से केन्द्र सरकार के योजनाओं की नागरिकों ने बड़ी संख्या में जानकारी लेकर लाभ लेने आवेदन भी किये। शिविर में पूर्व कृषि उपज मण्डी अध्यक्ष  कोमल सिंह राजपूत सहित नेता प्रतिपक्ष  किशुन यदु, पार्षद  शिव वर्मा,  टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, गगन आईच, वार्ड पार्षद  केवल साहू,पूर्व पार्षद  गेंदलाल साहू, पूर्व नामांकित पार्षद  हकीम खान के अलावा  राजा माखिजा,  तरूण लहरवानी,  रवि सिन्हा,  द्रुपद निषाद विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रांरभ में अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात आयुक्त  अभिषेक गुप्ता, उपायुक्त  मोबिन अली, प्र.कार्यपालन अभियंता  कामना सिंह यादव, सहायक अभियंता  प्रणय मेश्राम सहित अधिकारियो ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

शिविर में अपने उद्बोधन में राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने केन्द्रीय योजनाओं का लाभ जिन लोगों को नही मिला है उन्हें लाभ देने तथा जिन्हें लाभ मिला है उनका अनुभव साझा करने विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की है। यात्रा के मोबाईल वेन के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं की हमारे शहर में भी वार्डवासियों को लाभ देने शिविर लगाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की योजना का लाभ लेने आज हरदी में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोग आये है,यह बहुत अच्छी बात है सभी उपस्थितजन योजनाओं का लाभ लेने आवेदन करे। मैं सभी विभाग के अधिकारियों से भी चाहूंगा कि वे अपने से संबंधित योजना का लाभ देने आवेदन करने में मदद करे ताकि सभी योजना का लाभ लोगों को मिल सके। नेता प्रतिपक्ष  किशुन यदु ने भी शिविर में आये नागरिकों से कहा कि केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ देने सभी विभागों का स्टाल लगाया गया है, आप सब आवेदन कर योजना का लाभ ले, लोगों को भी इसके संबंध में जानकारी देवे और कल लखोली में आयोजित अंतिम शिविर में बढ़ चढ़ कर पहुॅचे।

शिविर में विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने बड़ी तादात में वार्डवासियों ने किया आवेदन

हरदी शिविर में विभिन्न वार्डो के 2 हजार से अधिक लोग उपस्थित हुये और योजनओं का लाभ लेने पंजीयन कराया। प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के लिये 22 लोगों ने पंजीयन कराया, आयुष्मान कार्ड के लिये 830 ने, आधार के लिये 89 ने, उज्जवला योजना के लिये 46 ने, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये 103 ने, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिये 33 लोगों ने पंजीयन कराया तथा सैकडों लोगों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर आवेदन लिये। शिविर में लगभग 500 लोगांे ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निःशुल्क दवा प्राप्त किया।

मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से 15 लोगों ने किया अनुभव साझा

केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के पहल के तहत 15 लोगों ने अपने अनुभव साझा किये। जिसमें प्रधानमंत्री आवास के 2, आयुष्मान कार्ड के 2, महिला समूह को ऋण प्राप्त करने वाली 3 महिलाओं ने एवं स्वास्थ्य लाभ लेने वाले 4 लोगों ने अपना अनुभव साझा किया। इसके अलावा विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में ऑनलाईन क्विज में भी 134 लोगों  ने भाग लिया। कार्यक्रम में नगर निगम के अलावा स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग, सहित विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दिये।

अतिथियों ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बच्चों का अन्नप्राशन किया तथा स्वस्थ्य बालक व बालिका को पुरूस्कृत भी किया और आयुष्मान कार्ड एवं अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को वितरण किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में  कोमल सिंह राजपूत ने आत्मनिर्भर विकसित राष्ट्र बनाने संकल्प दिलायी। शिविर में मनोहर यादव एवं उनकी टीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का संचालन महापौर परिषद के सचिव  संजीव कुमार मिश्रा ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राही, लाभार्थी,वार्डवासी तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।