स्यंभूनाथ त्रिपाठी ने प्रथम प्रयास में यू.पी.एस.सी. क्लीयर कर संस्कारधानी को किया गौरवान्वित महापौर ने दी बधाई

त्वरित खबरें - खुमेन्द्र कुमार निषाद

राजनांदगांव । संस्कारधानी राजनांदगांव के कैलाश नगर में निवासरत  स्यंभूनाथ त्रिपाठी ने यू.पी.एस.सी. की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रथम प्रयास में ही चयनित हुये है। यू.पी.एस.सी में चयनित होकर संस्कारधानी को गौरवान्वित करने पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख उनके निवास पहुॅच, श्री स्यंभूनाथ त्रिपाठी सहित परिजनों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

ज्ञात हो कि प्रतिभा के धनी श्री स्यंभूनाथ त्रिपाठी  बचपन से ही मेघावि छात्र रहे है, उन्होंने देहरादून से बी.टेक की पढ़ाई की और बाम्बे से एम.टेक किया। स्कूल टाईम से ही यू.पी.एस.सी. का उद्देश्य बनाकर चले और उन्हें सफलता मिली। उन्होंने प्रथम प्रयास में ही यू.पी.एस.सी. में चयनित होकर तीसरा रैंक प्राप्त किया, जो गर्व की बात है। सामान्य परिवार में जन्मे  त्रिपाठी के पिता कृष्णकांत त्रिपाठी बिजली विभाग के शिव मंदिर में पूजारी है,आौर इनकी माता श्रीमती नीलम त्रिपाठी गृहणी है। इनके छोटे भाई  दिव्यांग त्रिपाठी चार्टर एकाउण्टेंट है।

महापौर श्रीमती देशमुख ने बधाई देते हुये कहा कि मध्ययम परिवार के  स्यंभूनाथ त्रिपाठी ने दृढ़ संकल्प के साथ पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है और अपने परिवार के साथ साथ संस्कारधानी को गौरान्वित किया है। उन्होंने बधाई देते हुये इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। जिला योजना समिति के सदस्य एवं वार्ड पार्षद  अमिन हुद्दा ने भी अपनी शुभकामनाएं दी।