आलिया भट्ट- रणबीर कपूर, कटरीना कैफ-विक्की कौशल के बाद अब राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की शादी की खबरें भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर 10-11-12 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी चंडीगढ़ में होने जा रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों की शादी काफी प्राइवेट सेरेमनी में होगी। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से केवल चुनिंदा मेहमानों को न्यौता दिया है। राजकुमार और शिलांग के परिवार चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। कोरोना के चलते दोनों ने अपनी गेस्ट लिस्ट को काफी छोटा रखा है और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चंडीगढ़ को चुना है।
11 साल से रिलेशन में हैं दोनों
राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान पत्रलेखा ने बताया था कि उन्होंने 'लव सेक्स और धोखा' फिल्म में पहली बार राजकुमार राव को देखा था। पहली बार पत्रलेखा को लगा था कि राजकुमार, फिल्म के किरदार की ही तरह अजीब हैं, हालांकि ऐसा नहीं था। वहीं दूसरी तरफ राजकुमार राव ने एक एड में पत्रलेखा को देखकर उनसे शादी करने का मन बना लिया था। पत्रलेखा और राजकुमार साल 2010 से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। दोनों साल 2014 की फिल्म 'सिटी लाइट' में साथ नजर आए हैं।
राजकुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट में राजकुमार की फिल्म 'हम दो हमारे दो' रिलीज हुई है। उनकी अगली फिल्म 'बधाई दो' में वह एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं पत्रलेखा की पिछली हिंदी फिल्म नानू की जानू थी। इसके अलावा वह वेब सीरीज 'बोस/डेड और अलाइव', 'बदनाम गली' और 'मैं हीरो बोल रहा हूं' में भी काम कर चुकी हैं।