गौठान में आयोजित हुए गोवर्धन पूजा गौठान दिवस के रूप में हुआ आयोजन
दुर्ग / धमधा / राज्य शासन के निर्देश पर आज दुर्ग जिले के सभी गौठान में गोवर्धन पूजा का आयोजन तथा गौठान दिवस मनाया गया इस मौके पर सभी गौठानो में गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ गायों को खिचड़ी खिलाई गई तथा उनकी परंपरागत तरीके से पूजा की गई सोहाई बांधा गया, इसी अवसर पर दुर्ग के विकासखंड धमधा के ग्राम पंचायत मोहंदी में गोवर्धन पूजा का आयोजन गौठान में किया गया जिसमें मुख्य रुप से ग्राम पंचायत मोहंदी के सरपंच मंजू बघेल, सचिव आत्माराम यादव एवं समस्त ग्राम वासियों के द्वारा मिलकर गौठान में गोवर्धन पूजा मनाया गया गाँव में काफी हर्ष का माहौल था| सरपंच तथा सभी ग्रामीणों ने मिलकर गौठान को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने की चर्चा भी की गई |
ग्राम पंचायत = मोहंदी सरपंच मंजू बघेल, सचिव आत्माराम यादव द्वारा गौठान में की गई पूजा अर्चना
ग्राम पंचायत = मोहंदी सरपंच मंजू बघेल, सचिव आत्माराम यादव द्वारा गायों को खिलाई गयी खिचड़ी बांधा गया सोहाई