26 मार्च 2023
राजनांदगांव। पहाड़ी पाठ मंदिर प्रांगण ग्राम जोरातराई मनगटा जंगल स्टेशन मुढीपार पहाड़ी पाठ देवस्थल समिति में चैत्र नवरात्रि पर्व पर मनोकामना ज्योति कलश स्थापना किया गया है। पहाड़ी पाठ देव स्थल समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार साहू ने बताया कि 22 मार्च को ज्योति कलश स्थापना 26 मार्च को पंचमी, माता सिंगार, 29 मार्च को अष्टमी हवन, पूर्णाहुति एवं 30 मार्च को ज्योति विसर्जन किया जाएगा,पहाड़ी पाट बाबा मंदिर मे 500ज्योति कलश स्थापित किया गया है।
श्री पहाड़ी पाठ देव स्थान उत्थान समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार साहू ने बताया कि बाबा महाकाल स्वयंभू है (मुंढी पेड़) के समीप प्रकट हुए।
*बाबा स्वयंभू मुंढी पेड़ मंदिर के बीच मे है मुंढी पेड़ का ऊपर हिस्सा मंदिर से भी ऊंचा है **
बाबा को सबसे पहले ग्राम जोरातराई, झुराडबरी के ग्रामीण जन पगडंडी मार्ग से बाबा के पास आते थे।भयनक जंगल होने के कारण पेड़ के पत्तों ढक जाता था।लोग भूल जाते थे। कुंदन साहू ने आगे बताया कि सबसे पहले क्रेसर खदान के मालिक गुप्ता जी ने मुझे पांच बोरी सीमेंट 5 रुपए दर से बैलागाड़ी मे लाया। और चौड़ी बनाया गया। बाद मे समिति का गठन किया गया जो लगभग 40 वर्ष हो गया है। अब मंदिर प्रांगण मे पड़ाडी पाट बाबा मंदिर, माँ नव दुर्गा की नव रूपों का अलग अलग प्रतिमा के आलावा,बजरंग बली, भैरव बाबा की स्थापना हो गया है।
बाबाजी को जो भी मन्नत मांगते है उसे बाबा पूरी करते हैं।
बाबा पहाड़ी पाट में सबसे पहले कामता प्रसाद ने जोत जलाया आयोजक समिति ने बताया कि कामता प्रसाद बाबा का सेवा करते हुए मंदिर प्रांगण मे कुआँ खुदवाया और एक छोटे से गंजी (हंडी) मे भोजन (प्रसाद) बनाते थे वह कभी भी कम नहीं पड़ता था।बाबा का सेवा करते हुए कामता प्रसाद ने इस दुनिया से विदा लिया जिसकी समाधि अंतिम संस्कार पास के बगीचा मे किया गया है।
पहाड़ी पाठ देवस्थल उत्थान समिति के संतोष कुमार साहू अध्यक्ष, संरक्षक शिवलाल चक्रधारी, सुरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रामलाल साहू, उपाध्यक्ष नरसिंह साहू, सखाराम साहू, महासचिव सुदामा लाल साहू है।
कार्यकारिणी सदस्य रेघऊ, चमरू, सहज राम ,मानसिंह, बिसरू, बुधारू ,मोहन,छबि लाल, झुनू राम, डोमार सिंह, रामलाल साहू ,जीवराखन, उमाशंकर, परशुराम ,मुन्ना, मनोहरी, रामलाल, मनोज ,मनोहर, भोला राम ,परदेसी, सुखित, कुंदन, विनोद दुबे, प्रेम सोनी, प्रेम वैष्णव, गोवर्धन रुचंदानी ,उत्तम साहू ,पितांबरी चंदन ,निर्मला देवी वर्मा, लीना देवांगन ,पुरुषोत्तम साहू, गांधी राम साहू, हेमंत देशमुख ,चतुर साहू, भाग बली साहू ,डॉक्टर गजराज राजपूत, बलीराम देवांगन आदि है।