साफ सफाई मूलभूत सुविधा - जवाबदारी से कार्य संपादित करने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में आयुक्त ने दिये निर्देश :

त्वरित खबरे :

26 मार्च 2023

राजनांदगांव । स्वास्थ्य विभाग की आज आयोजित बैठक में साफ सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य को जवाबदारी से संपादित करने के निर्देश आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सफाई दरोगा, वार्ड प्रभारी व सुपरवाईजनों को दिये।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि आप लोगों के मेहनत से ही हमारा शहर स्वच्छ एवं साफ सुथरा होता है। सपरवाईजर का काम सफाई कराना है, आप लोग जवाबदारी से सफाई कार्य देखेंगे, तो सफाई में शिकायत नहीं आयेगी और शहर साफ सुथरा होगा। उन्होंने कहा कि कुछ वार्डो में सफाई की शिकायत है, उसे दुरूस्त कर  लेवे। ठेके वार्डो में सफाई नहीं होने की शिकायत पर ठेका निरस्तीकरण की कार्यवाही की जावेगी और निगम के अधिनस्त वार्डो में लचर सफाई पर संबंधित कर्मचारियों को निलंबन की कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने कहा कि निगम का मूल काम सफाई करना है। किन्तु खर्च की तुलना में उतनी अच्छी सफाई नही हो पाती। जिससे शिकायत प्राप्त होती है, सफाई में लापरवाही या शिकायत पर कडी कार्यवाही की जावेगी। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त करने सभी को अच्छी मेहनत करनी है।  

स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य  गणेश पवार ने बैठक में कहा कि सफाई दरोगा अपने अपने वार्ड में स्थित एसएलआरएम सेन्टर का निरीक्षण करेंगे, वार्ड में निर्धारित समय तक कार्य करने के पश्चात अपने वार्ड में स्थित उद्यान व तालाब के आस पास की सफाई करंेगे। निगम वार्ड व ठेका वार्ड मंे प्रत्येक सप्ताह ब्लीचिंग, चूना व स्प्रे का छिड़काव करे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर सभी कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक कार्य करना है और सफाई कार्य में गुणाप्तक सुधार लाना है।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि जी.ई. रोड की सफाई अच्छे से करनी है, डिवाईडर के किनारे एकत्रित धूल साफ करना है। उद्यान, तालाब व सार्वजनिक स्थानों की विशेष सफाई करनी है, क्योकि स्वच्छता सर्वेक्षण में इन स्थानों का विशेष निरीक्षण किया जाता है। उन्होंने कहा कि आपस में समन्वय स्थापित कर जवाबदारी से कार्य संपादित करना सुनिश्चित करे। लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लावे, उन्हंे स्वच्छता से जोड़े क्योकि बिना जनभागीदारी के सत प्रतिशत सफाई संभव नहीं है। बैठक में प्र.स्वास्थ्य अधिकारी  राजेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक  दीपक श्रीवास्तव सहित सफाई दरोगा, वार्ड प्रभारी व सुपरवाईजर उपस्थ्ति थे।