सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर जिस तरह से टैक्स लगाएं हैं वो जबरन वसूली जैसा: पी चिदंबरम

त्वरित खबरे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने शनिवार को देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों को लेकर सवाल उठाते हुए केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) पर निशाना साधा है। कांग्रेस (Congress) नेता का कहना है कि सरकार (Government) ने ईंधन पर जिस तरह से टैक्स (Taxes) लगाएं हैं वो किसी गिरोह के जबरन वसूली जैसा है।

 सरकार ने जितने टैक्स ईंधन पर लगाएं हैं उतने कभी नहीं रहे हैं। यही कारण है कि देश के लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 100 रुपये से अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता ने एक न्यूज चैनल के रिपोर्ट से बातचीत के दौरान कहा कि पेट्रोल की कीमत का एक तिहाई जो उपभोक्ता भुगतान करते हैं, वह केंद्र की सरकार का टैक्‍स है।

किसी भी वस्तु पर 33 फीसदी टैक्‍स लगाना, सरकार की ज्यादती और जबरन वसूली है। जब कोई व्यक्ति 1 लीटर पेट्रोल के लिए 102 रुपए देता हो तो इसमें से 42 रुपए तेल कंपनियों के पास जाते हैं। 33 रुपए टैक्स के तौर पर केंद्र सरकार और 24 रुपए राज्‍य सरकारों के टैक्‍स के रूप में जाते हैं। इतना ज्यादा टैक्स लगाया जाना नागरिकों के साथ एक्सटोर्शन (जबरन वसूली) है।

 इन राज्यों में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पास

 महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में पेट्रोल का भाव 100 रुपए के पार हो चुका है। तो वहीं डीजल भी 100 रुपए प्रति लीटर के नजदीक पहुंच चुका है। आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों तेल कंपनियों के द्वारा बढ़ोतरी की गई है। इसी के साथ आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 105.49 रुपए और एक लीटर डीजल का दाम 94.22 रुपए हो गया है। वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.43 रुपए और डी