अस्पताल में नवजात शिशु की मौत पर बवाल, गुस्साए परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप, डाॅक्टरों से की मारपीट

त्वरित खबरे

दिल्ली के पीतमपुरा (Pitampura Hospital) में एक प्राइवेट अस्पताल में हंगामे (Ruckus) की खबर सामने आई है। यहां ऑपरेशन (Opration) के दौरान एक नवजात शिशु की मौत हो गई जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने तीन डाक्टरों (Assaulted Doctors) के साथ के मारपीट की साथ ही उन पर आपत्तिजनक भाषा (Offensive Language) का इस्तेमाल भी किया। परिजन ने आरोप लगाया कि 'डाक्टरों की लापरवाही' के कारण शिशु की मौत (Infant Death) की हुई। पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि बाद में पोस्टमार्टम के लिए शिशु का शव बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल (Babasaheb Ambedkar Hospital) भेजा गया है। मरीज के परिजन को बाद में हिरासत में ले लिया गया। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के रानी बाग निवासी 26 वर्षीय एक गर्भवती महिला को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ जटिलताओं के कारण डाक्टरों ने महिला का ऑपरेशन किया और इसके बावजूद शिशु मृत पैदा हुआ। इससे नाराज महिला के परिजनों ने डाक्टरों से झगड़ा किया और उनसे मारपीट की। परिजनों ने उन पर लापरवाही का आरोप लगाया। ये घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि लोगों का एक समूह एक डाक्टरों के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है और उससे मारपीट कर रहा है।

 डाक्टरों ने मारपीट करने और अस्पताल को नुकसान पहुंचाने को लेकर मरीज के परिवार के सदस्यों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि तीनों डाक्टरों की एमएलसी (मेडिको-लीगर केस) रिपोर्ट में पाया गया है कि उन्हें लगी चोट गंभीर नहीं हैं। डाक्टरों की शिकायत और एमएलसी के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।