7 फरवरी 2023
विद्या बालन की गिनती इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकारों में होती है। वह सीरियस रोल को जितनी बखूबी पर्दे पर निभाती हैं कॉमेडी भी उतनी ही खूबसूरती के साथ निभाती हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर करते हुए बिजली का बिल कम करने का आइडिया दिया है.
बॉलीवुड इंडस्ट्री की धाकड़ एक्ट्रेस विद्या बालन फिल्मी पर्दे के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। वह फैंस का एंटरटेनमेंट बनाए रखने के लिए की तरह के फनी वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। यह भी एक वजह है कि लोग उन्हें देखना पसंद करते हैं। अब एक्ट्रेस एक और वीडियो के साथ हाजिर हो गई हैं, जिसमें उन्होंने लोगों को बहुत काम की बात बताई है।
बढ़े हुए बिजली के बिल से हर कोई परेशान रहता है। लेकिन क्या ही किया जाए। गर्मी के मौसम में पंखा, एसी, कूलर तो दिनभर चलना ही है। इसी मौसम में बिजली का बिल भी ज्यादा आता है। लेकिन इसे कैसे कम किया जाए, इसका सटीक आइडिया विद्या बालन ने शेयर किया है।
विद्या बालन ने दिया यह आइडिया
वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स ने विद्या बालन को बिजली का बिल थमाते हुए कहा कि मेरा बिल 35000 का आया है, तेरा सिर्फ पांच हजार आया है। इसके बाद विद्या 'बत्तियां बुझाई रख दी वे' पर डांस करते हुए बताती हैं कि बिजली का बिल कैसे कम किया जाए। उन्होंने यह सॉन्ग प्ले करते हुए मजाकिया अंदाज में आइडिया दिया कि बत्तियां बुझा कर रख दो, बिजली का बिल अपने आप कम हो जाएगा।