छुरिया- शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय छुरिया के बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र एवम् राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक राहुल सिन्हा का चयन राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय विशेष शिविर खमरिया जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ के लिए हुआ है। जहां पूरे छत्तीसगढ़ के स्वयंसेवक भाग लेंगे और अपने कला संस्कृति, वेश भूषा, और छत्तीसगढ़ की परंपराओं का आदान- प्रदान करेंगे ।
छुरिया महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के होनहार स्वयंसेवक राहुल सिन्हा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की ओर से राजनादगांव जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह राज्य स्तरीय विशेष शिविर 28/01/2023 से 03/02/2023 तक आयोजित किया जाएगा राहुल सिन्हा के इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुषमा चौरे नेताम कार्यक्रम अधिकारी एनके उमरिया के साथ-साथ पूरे महाविद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं प्रेषित किये हैं।