एक्ट्रेस Gauhar Khan अब नए रिश्ते की शुरआत करने वाली है,देंगी जल्द ही खुशखबरी

त्वरित ख़बरें -

एक्ट्रेस Gauhar Khan अब नए रिश्ते की शुरआत करने वाली हैं. वह जल्दी ही एक नन्हें बच्चे को जन्म देने वाली हैं. अपने पति Zaid Darbar के साथ वह इस दिन को खास तरह से जी रही हैं. इन सबके बीच Gauhar Khan ने अपने करियर से जुड़ी एक बड़ी बात शेयर किया है. उन्होंने बताया कि शुरुआती 3 महीने प्रेग्नेस के दौरान उन्होंने स्टंट शूटिंग भी की है. इससे समझ आता है कि गौहर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कितना संजीदा है |

एक इंटरव्यू में Gauhar Khan ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम जारी रखने की बात कही है. एक्ट्रेस ने यह खुलासा किया है कि अपनी प्रेग्नेंसी के पहले 3 महीनों के दौरान वह बिना रुके काम कर रही थीं. उन्होंने यहां तक ​​कहा कि उन्होंने एक एक्शन शो के लिए शूटिंग की और खुद से कुछ स्टंट भी किए हैं.

उन्होंने कहा कि “मैंने एक एक्शन शो के लिए शूटिंग की और मैं इतनी उत्साहित थी कि मैंने खुद कुछ स्टंट भी किए. मैं जनवरी तक काम करूंगी, क्योंकि मेरे पास कई लाइव इवेंट हैं. इसलिए बहुत सारी यात्राएं होंगी. वह कहती हैं कि उन्होंने पहले से ही अपने काम को लेकर कमिटमेंट कर रखा है. अपने काम के लिए हमेशा ही बेहद सजग रहे हैं और आगे भी रहेंगे |

Gauhar Khan कहती हैं कि हमारे लिए समय किसी खास पल से कम नहीं है. हम एक नए सफर की शुरुआत खूब सारी खुशी से करना चाहते हैं. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “जैद और मैं दोनों उत्साहित हैं. लाइमलाइट में रहने के बावजूद हम इस समय को संजोना चाहते हैं. मैं चीजों को ज्यादा से ज्यादा कम रखना चाहती हूं, लेकिन एक खास शख्सियत होने के नाते, मुझे इसे सामने रखना पड़ेगा और साथ ही उन लोगों का आशीर्वाद लेना चाहती हूं, जिन्होंने मेरा साथ दिया है. यह हम दोनों के लिए एक पूरी तरह से नई यात्रा होगी. मैं बता नहीं सकती कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं. हम दोनों खुश हैं |