ग्राम कचांदुर में 1 नवम्बर से धान खरीदी शुरू :

त्वरित खबरे : निशा विश्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो :

02 नवम्बर 2022

सेवा सहकारी समिति सिरसा के उपार्जन केंद्र कचांदुर में 1 नवंबर को धान खरीदी भारत माता पूजन, बलराम पूजन के साथ प्रारंभ किया गया, खरीदी के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवा सहकारी समिति सिरसा के मनोनीत अध्यक्ष हीरामन कुंभकार, भारतीय किसान संघ जिला दुर्ग के अध्यक्ष एवं ग्राम के कृषक लोकेंद्र बंछोर, ग्राम कचांदुर के सरपंच प्रतिनिधि विशंभर साहू, उपसरपंच गोकुल साहू संतोष मार्कण्डेय , ग्राम के वरिष्ठ कृषक एवं पूर्व सरपंच तोरन लाल वर्मा, कचांदुर उपार्जन केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी श्रीमती स्वाती कुटारे, समिति प्रबंधक टुमेश साहू,सेवा सहकारी समिति के पूर्व सदस्य मोहन गौतम, चंद्रिका मांडले, कामता ठाकुर, लूदू साहू, देवदत्त साहू, सीताराम वर्मा साथ में ग्राम के कृषक उमाशंकर बंछोर, टिकेंद्र वर्मा, प्रमोद वर्मा, जितेंद्र सेन सहित समिति के सभी कर्मचारी एवं अनेक कृषक उपस्थित थे, प्रथम दिवस 24 क्विंटल धान की खरीदी की गई।