एक्टर के अचानक निधन ने फिल्म इंडस्ट्री और फैंस सभी को दिया था गहरा सदमा, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा था अलविदा …

त्वरित खबरे

 सितम्बर 3, 2022

मशहुर टीवी एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर रहे Sidharth Shukla और गए हुए आज पूरे एक साल हो गया है. आज Sidharth Shukla की पहली डेथ एनिवर्सरी है. 2 सितंबर 2021 को अचानक हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद 40 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर ने सबके होश उड़ा दिए थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ एकदम फिट थे वो रोज जिम जाते थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक से उनकी मौत ने फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को काफी ज्यादा हिलाकर रख दिया था.

क्या हुआ था निधन वाली रात

मौत से कुछ घंटे पहले सिद्धार्थ ने तकरीबन रात तीन बजे अपनी मां से पानी माँगा था और तबियत ठीक नहीं लगने की बात कहकर सोने चले गए थे. इसके बाद सुबह 8 बजे तक वो नहीं उठे तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

Sidharth Shukla टेलीविजन पर बेहद पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में शुमार थे. उन्होंने 2008 में आए शो ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, जिसके बाद उन्होंने ‘अजनबी’, ‘सीआईडी’, ‘बालिका वधू’ और ‘लव यू जिंदगी’ जैसे शोज भी किए. सिद्धार्थ बिग बॉस 13 के विनर बनकर चर्चा में आ गए थे. इसके बाद उनके करियर को और बल मिला था.

यह शो उनके दिल के काफी करीब था, क्योंकि इसी शो के दौरान उनकी मुलाकात Shehnaaz Gill से हुई थी. शहनाज ने सिद्धार्थ के लिए हमेशा खुलकर अपना प्यार जाहिर किया था और दोनों टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक थे. मौत से चंद दिन पहले भी सिद्धार्थ शहनाज के साथ Bigg Boss OTT के सेट पर स्पॉट हुए थे. उनकी मौत से शहनाज को गहरा सदमा लगा था और उनका अंतिम संस्कार में रो-रोकर बुरा हाल था.