एक बार फिर बिगड़ी Raju Shrivastav की तबीयत, ब्रेन में बताई जा रही इंजरी …

त्वरित खबरे :

18/अगस्त/2022

मशहूर कॉमेडियन Raju Srivastava की तबियत दिन ब दिन और ज्यादा बिगड़ती जा रही है. एक बार फिर उनकी हालत काफी नाजुक हो गई है. डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है. राजू श्रीवास्तव को जब से हार्ट अटैक आया है तब से उन्हें होश नहीं आया है. पिछले कुछ दिनों से वो दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं

दरअसल, Raju Srivastava को बीते दिनों दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी हालात नाजुक बताई गई थी लेकिन कुछ समय बाद उनकी सेहत में सुधार भी देखा गया. लेकिन अब एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई है.