राजनांदगांव 16 अगस्त 2022
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा प्रातः 7ः30 बजे नगर निगम केन्द्रीय कार्यालय टाऊनहाल में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता,नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एवं पूर्व महापौर श्री अजीत जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। महापौर द्वारा निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में गौरव स्थल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी।
टाऊन हाल में आयोजित समारोह में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों सर्वश्री सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, षार्षद सर्वश्री शिव वर्मा, टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, अमीन हुड्डा, श्रीमती मधु बैद, सुश्री मणिभास्कर गुप्ता,विजय राय, नामांकित पार्षद सर्वश्री ऐजाजुर रहमान, मामराज अग्रवाल, श्रीमती प्रतिमा बंजारे, पूर्व पार्षद श्री अवधेष प्रजापति की उपस्थिति में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात उपस्थितजनों द्वारा राष्ट्रगान एवं राज्य गान के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। साथ ही महापौर द्वारा निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में गौरव स्थल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियो व कर्मचारियों के ब्लडग्रुप डायरी का विमोचन एवं सतप्रतिशत राजस्व वसूली तथा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का निगम पदाधिकारियों द्वारा साल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
नगर निगम के टाउन हाल सभागृह में आयेाजित समारोह में महापौर श्रीमती देशमुख ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाठ की शुभकामनांए देते हुए कहा कि आज हम 75 वर्ष पूर्व मिली आजादी का जश्न अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे है। उन्होंने कहा कि आजादी हमे यूही नहीं मिली है, इसके लिये हमारे वीर जवान जेल गये एवं बलिदान दिये। हमें इतिहास जानना पडे़गा, ताकि हम अपने बच्चों को आजादी के लिये किये गये संघर्ष एवं महत्व को बता सके। उन्होंनंे कहा कि आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है, हमारी राष्ट्रीय ध्वज का हम सबको सम्मान करना है, ये हमारे मान और अभिमान है।
निगम अध्यक्ष श्री धकेता ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुये कहा कि आज हम आजादी के 75वीं वर्षगाठ मना रहे है, पूरे देश में उत्सव का माहोल है। सभी समुदाय के लोग तिरंगा लगाने में महती भूमिका निभा रहे है, लोगों को झंडा लगाने प्रेरित कर रहे है, ऐसी एकता एवं भाईचारे की भावना से देश को आगे बढ़ाना है। नेता प्रतिपक्ष श्री यदु ने आजादी की अमृत महोत्सव की बधाई देते हुये कहा कि पूरे देश में 75वीं वर्षगाठ मनाने उत्साह का वातावरण है। लोग बढ चढ कर हिस्सा लेकर जागरूकता ला रहे है।
निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुये कहा कि इस वर्ष हम आजादी की 75वीं वर्षगाठ अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे है, स्वतंत्रता हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है और यह पूरी दुनिया में आंदोलन का परिणाम है, जिससे हमे स्वतंत्रता मिली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र बनिये और अच्छे कार्य करियें, तभी स्वतंत्रता की सार्थकता है। अपनी जिम्मेदारी निभाकर आजादी का अमृत महोत्सव को यादगार बनाना है। कार्यक्रम का संचालन महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के. रामटेके सहित सभी विभागों के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे।