निगम क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के दिन बंद रहेंगी मांस विक्रय की दुकानें:

त्वरित खबरे :

दुर्ग। 10 अगस्त 2022।

नगर पालिक निगम दुर्ग सीमाक्षेत्र अंतर्गत 15 अगस्त 22 ( स्वतंत्रता दिवस ) के दिन तथा 19 अगस्त 22 ( कृष्ण जन्माष्टमी )-के दिन दुर्ग नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत समस्त मांस विक्रय केंद्र इस तिथि को बंद रहेंगे। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने इसको लेकर सख्त निर्देश दिए है, निगम के स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसका आदेश प्रसारित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग ने पत्र जारी को ध्यान में रखते हुए पशु वह गृह बंद रखे जाने के निर्देश दिए है। दुर्ग सीमाक्षेत्र अंतर्गत  पशु वध गृह, जीव हत्या एवं समस्त मास बिक्री केंद्र को बंद रखा जाएगा। इसका कड़ाई से पालन कराने निगम के स्वास्थ्य विभाग एवं बाजार विभाग अमला निरीक्षण पर रहेगा और आदेश का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।