दुर्ग/ आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिलाधीश को शिवनाथ नदी ओवर ब्रिज में CC TV कैमरा लगाने की मांग की गई विगत बीते दिनों एक मामला सामने आया था जो रायपुर निवासी व्यक्ति ने नदी में कूद के आत्महत्या किया जिसके जांच करने के लिए पुलिस प्रशासन को 72 घंटे से भी अधिक का समय लग गया इन्ही सब कारणों से आगे इस प्रकार की घटना ना हो करके युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कैमरे की मांग की गई जिसमे मुख्य रूप से हिमांशु सिंह, राहुल महराज, निरंजय दुबे, भूपेश मोड़घरे, समीर कौशल, कुणाल साहू इत्यादि युवा मोर्चा के साथी उपस्थित थे।।