दुर्ग/ 27/ जुलाई /2022/
नगर निगम ने तीसरे दिन भी कलम बंद काम बंद हड़ताल प्रदर्शन में निगम मुख्यालय में नारेबाजी कर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया है, अधिकारियों कर्मचारियों ने अपने मौलिक अधिकार देय तिथि से 34% डी ए एवं सातवे वेतन पर एचआरए के लिए जबरदस्त नारेबाजी कर रोष प्रकट किया. सभी विभागों में ताला तीसरे दिन भी लगा रहा,स्वायत्ताहसी अध्यक्ष शिव शर्मा एवं महामंत्री अनिल सिंह ने कहा हड़ताल तब तक खत्म नहीं करेंगे, जब तक मौलिक अधिकार के लिए सरकार मान नहीं जाती है. स्वायत्ताहसी महामंत्री अनिल सिंह यह भी कहा कि 28 जुलाई को हरेली पर्व के दिन भी धरना प्रदर्शन में बैठकर अपनी मांगों के लिए लड़ाई लड़ेंगे। कलम बन्द,काम बन्द हड़ताल के दौरान मौजूद सहायक अभियंता आर.के.जैन,आर.के.पालिया, सुरेश केवलवानी, गिरीश दीवान,दुर्गेश गुप्ता,विनोद मांझी, राजेन्द्र धबाले,मोहित मरकाम,मनोहर साहू, छगन लाल साहू,नारायण यादव,योगेश सूरे,ईश्वर वर्मा,भुवंदास साहू,राजू लाल चंद्राकार, शुभम गोइर,राजेन्द्र साहू,राजू बक्शी,राजेन्द्र मिश्रा,रवि मिश्रा,लव कुश शर्मा, शशिकांत यादव,सत्यनाराण शर्मा,चैत राम यादव,अनिल मन्हारे,खिलावन शर्मा,बद्रीभीम गज,निशांत यादव,विनीत वर्मा, श्रीमती हेमलता वर्मा,योगेंद्र वर्मा,सुरेश भारती,34% डीए एवं सातवे वेतन के एचआरए के लिए नारेबाजी कर किया रोष प्रकट,
आज तीसरे दिन भी निगम कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप रहा एवं आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी विभागों में लगा ताला रहा, नगर निगम मुख्यालय में होती रही नारेबाजी।