फैंस का दिल जीत रही कपल की केमिस्ट्री तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का नया गाना ‘बारिश आई है’ रिलीज

त्वरित खबरे :

14 जुलाई 2022

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ की विजेता रहीं तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का नया रोमांटिक ट्रैक ‘बारिश आई है’ रिलीज हो गया है. सामने आए गाने में दोनों की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है. तेजस्वी इन दिनों एकता कपूर के शो ‘नागिन’ से जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं. शो की पॉपुलैरिटी के साथ-साथ तेजस्वी की भी फैन फॉलोइंग में भी काफी तेजी से इजाफा हो रहा है.

बता दें कि ‘बारिश आई है’ गाने को तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा पर फिल्माया गया है. 3 मिनट 49 सेकेंड के इस गाने ने रिलीज के बाद से ही धमाल मचा दिया है. तेजस्वी और करण की इस रोमांटिक केमिस्ट्री को गाना में खूब पसंद किया जा रहा है. गाने को स्टेबिन बेन और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है. रिलीज के कुछ ही देर में इस गाने पर 2 लाख से अधिक व्यूज आ गए हैं.

बिग बॉस 15 से बनी करण-तेजस्वी की जोड़ी

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को साल 2015 में आए शो ‘स्वरागिनी’ से घर-घर में पहचान मिली. ‘बिग बॉस 15’ की विजेता तेजस्वी की करण कुंद्रा के साथ उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत यहीं से हुई थी. आज तेजरन को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं. दोनों इससे पहले भी म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं और अब ‘बारिश आई है’ इनका गाना भी खूब हिट हो रहा है.

वहीं, करण कुंद्रा की बात करें तो ‘बिग बॉस 15’ के बाद से उनकी भी पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ है. करण इन दिनों ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ को होस्ट करते नजर रहे हैं. करण टीवी शोज के अलावा फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी हाथ आजमा चुके हैं.