दुर्ग जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अप्रैल माह का राशन निशुल्क की जगह पैसे लेकर दिया गया!

त्वरित खबर :

 13 जुलाई 2022

दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी आरटीआई विभाग के जिला अध्यक्ष अली हुसैन सिद्दीकी ने दुर्ग जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार विगत कोरोना काल से निशुल्क चावल का वितरण दुर्ग जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में किया जा रहा है लेकिन अप्रैल माह के चावल का वितरण 1 रुपए प्रति किलो की दर से लिया गया है जिस पर आज विगत दो माह पश्चात भी राशन कार्ड धारियों का पैसा वापसी या समायोजन नहीं किया है और उस माह का केंद्र के कोटे का राशन भी वितरण नहीं किया गया है, उन्होंने शिकायत पत्र में इस बात का भी जिक्र किया है की इसकी जानकारी खाद्य अधिकारियों को भी है लेकिन शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालकों से लेनदेन कर मामले को दबा दिया गया है !