July 12, 2022
बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी है. खबर मिली है कि Lawrence Bishnoi ने पूछताछ में कहा है कि काले हिरण मामले में सलमान खान को माफी नहीं दूंगा. मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में गैंगस्टर Lawrence Bishnoi ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ के दौरान ये बड़ी बात कही है.
लॉरेंस बिश्नोई ने फिर से सलमान खान को धमकाया
गौरतलब है कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लगातार लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ कर रही है. इस दौरान एक खबर के तहत लॉरेंस बिश्नोई ने कहा है कि ”सलमान खान को काले हिरण के शिकार के मामले में माफ नहीं करूंगा. इस केस को लेकर कोर्ट सलमान खान की सजा का तय नहीं करेगा.
सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को सार्वजनिक तरीके से सबके सामने आकर हमारे समुदाय के लोगों से माफी मांगनी होगी. अगर सलमान ऐसा करने में असमर्थ रहेंगे तो हम उन्हें जान से मार देंगे.”
क्यों सलमान की जान का दुश्मन बना है लॉरेंस बिश्नोई
बता दें कि साल 1998 में फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान राजस्थान में Salman Khan पर काले हिरण शिकार मामले का आरोप लगा था. इस काले हिरण मामले को लेकर सलमान खान को जेल की हवा भी खानी पड़ी है. चूंकि राजस्थान का बिश्नोई समाज काले हिरण को पूजनीय मानता है. मान्यता कि है कि बिश्नोई समाज काले हिरण को अपने धार्मिक गुरू के पुनर्जन्म के रूप में पूजते हैं. जिसके तहत Lawrence Bishnoi खुद इसी समुदाय से नाता रखते हैं. ऐसे में कट्टर धार्मिक शख्स होने की वजह से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सलमान की जान का दुश्मन बना है.