जिला स्तरीय सचिव दिवस एवं सम्मान समारोह

त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग निशा बिस्वास छ.ग. मार्केटिंग हेड
07/07/2022 शानदार कार्यक्रम ग्राम मुरमुंदा धमधा में संपन्न

धमधा / राष्ट्रीय सचिव दिवस के अवसर पर दुर्ग, पाटन,धमधा क्षेत्र के पंचायत सचिवों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया किया गया।

 यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के गृह ,जेल,लोक निर्माण,धर्मस्व ,पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं मंत्री लोक स्वास्थ यांत्रिकी  जगद्गुरु  रुद्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम कार्यक्रम के अतिथि सचिवों के द्वारा किया  गया। तत्पश्चात सम्मान समारोह आरंभ हुआ जिसमें  मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पंचायत सचिवों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ताम्रध्वज साहू ,गृह ,जेल,लोक निर्माण,धर्मस्व ,पर्यटन मंत्री, जगद्गुरु  रुद्र कुमार मंत्री लोक स्वास्थ यांत्रिकी , अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपजमंडी दुर्ग, श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव  अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग,श्रीमती योगिता चंद्राकर सभापति जिला प, दुर्ग,देवेंद्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, श्रीमती सरस्वती रात्रे अध्यक्ष जनपद पंचायत धमधा साथ ही l पाटन उपाध्यक्ष साथ ही क्षेत्र  के सभी जनप्रतिनिधियों, सरपंच गणों का आगमन हुआ सचिव संघ सबकी गरिमाई उपस्थिति के लिए हृदय से आभारी रहेगा l आशा है सचिव संघ की एक सूत्रीय मांग शासकीयकरण   के लिए आप सबका सहयोग मिले l

जिला सचिव संघ दुर्ग