दुर्ग : ग्राम अंजोरा ढा में बड़े पैमाने किया गया वृक्षारोपण

त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग निशा बिस्वास छ.ग. मार्केटिंग हेड

दुर्ग  :- आज बुधवार के दिन दुर्ग  जिले के विकासखंड दुर्ग के ग्राम पंचायत अंजोरा ढा  में  बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया तथा रोपित वृक्षों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। ग्राम पंचायत अंजोरा ढा में वृक्षारोपण करते हुए ग्राम के सरपंच गजेन्द्र प्रसाद सिरसाज  ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है. हमारे जीवन में पेड़ों के महत्व को समझने और समाज को प्रेरित करने की प्रेरणा होनी चाहिए यदि पेड़ नहीं होंगे तो वातावरण का प्रदूषण सांसों में जहर घोल देगा | इसलिए अधिकाधिक संख्या में वृक्षरोपण करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव  श्रद्धा शर्मा  एवं सभी पंचगण  साथ ही समस्त ग्रामवासी वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए |