महाभियान चलाया जाएगा,6 जुलाई को वन होम, वन ट्री मुहिम, रोपे जाएंगे पौधे:

त्वरित खबरे : विधायक,महापौर,कलेक्टर एवं आयुक्त ने नागरिकों से की अपील

दुर्ग/ 6/ जुलाई /2022। 

जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम द्वारा पिछले साल की तरह इस साल भी दुर्ग में वन होम वन ट्री महाभियान चलाया जाएगा।इस सीजन में भी सैकड़ो पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। सबसे बड़ा कैंपेन 6 जुलाई को होगा। इस अवसर पर सभी घरों, शासकीय कार्यालय, सार्वजनिक स्थलों में पौधे रोपे जाएंगे। 

इस संबंध में आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने डाटा सेंटर कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि पिछले साल लोगों ने स्वतः स्फूर्त होकर पौधे लगाए थे। इस बार भी हरियाली को सहेजने के लिए यह बड़ा अभियान चलाया जाएगी।पौधे पूरे शहर में रोपे गए थे। इनमें नागरिकों ने अपने घरों में भी पौधे लगाए। विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने नागरिकों से अपील है कि 6 जुलाई को वन होम वन ट्री महाअभियान के तहत हर घर एक पौधा लगाएं। हम आपको दे रहे है निःशुल्क पौधे। पौधे हमारे सहयोग आपका। वृहद वृक्षारोपण अभियान से जुड़कर महाअभियान को सफल बनाएं और धरती को हरा-भरा बनाने में निभाएं अपनी भागीदारी।