17 जून 2022
धमधा ग्राम पंचायत सगनी गॉंव के सोत्तम लाल साहू उम्र 54 साल डेसिग्नेशन मेट सुपरवाइजर के पदाधिकारी 350 मजदूर इनके अंडर पर काम करते हैं | सोत्तम लाल का कहना है कि मनरेगा कार्य के तहत जितना भी कार्य होता है उन सभी कार्यों को मेट नाप - जोक के करवाते है फिर भी हम मेटों को मजदूरों की कई बातें सुननी पड़ती है और मनरेगा भुगतान राशि भी मजदूरों की बराबर 204 रूपये है | ग्राम पंचायत में अभी काम चल रहा है नल जल के पाइप लाइन बिछ रहे हैं नया तालाब का गहरीकरण हो रहा है| सगनी ग्राम पंचायत में 1500 जनसंख्या है यहां प्राइमरी स्कूल , मिडिल स्कूल है | जनपद पंचायत धमधा में मेट सुपरवाइजर जिनका काम कठिनाइयों से भरा रहता है और वेतन देखा जय तो न के बराबर है मेट सुपरवाइजर सोत्तम साहू का कहना है कि हमारी भी मेहनत को नजर अंदाज न करते हुए वेतन वृद्धि होना चाहिए | शासन से वेतन वृद्धि की आग्रह जताते हुए अपना ध्यान एवं अपनी बातें सोत्तम साहू द्वारा सामने राखी गयी |