धमधा / कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए भविष्य में लोगों को वैक्सीन की दो डोज के बाद भी एक बूस्टर डोज लेनी होगी।छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस(Coronavirus) के मामले काफी कम हो गए हैं, हालांकि कुछ दिनों पहले अचानक कोरोना केस बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर फिर से मास्क अनिवार्य कर दिया है. इसके अलावा कोरोना से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार पात्र और छूटे हुए लोगों का वैक्सीनेशन कर रही है. वहीं वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके लोगों को बूस्टर डोज
(Booster Dose) लगाया जा रहा है, दुर्ग जिले के विकास खंड धमधा के ग्राम पंचायत सगनी में लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बूस्टर डोज लगवाया l बूस्टर डोज लगवाने हेतु ग्राम पंचायत सगनी के सरपंच नकुल राम निषाद एवं सचिव भोलाराम सोनकर साथ ही त्वरित खबरें अखबार की छत्तीसगढ़ मार्केटिंग हेड निशा बिस्वास भी उपस्थित थी उन्होंने भी कोरोना को हराने के लिए बूस्टर डोज लगवाया l
ग्राम पंचायत में कुल 12 बूस्टर डोज,
साथ ही 14 कोरोना का दूसरा डोज लोगों द्वारा लगवाया गया सरपंच ने अपने ग्राम के लोगों के साथ - साथ देश के जनता को कोरोना वैक्सीन एवं बूस्टर डोज लगवाने का संदेश दिया l