धमधा 8 जून 2022
ग्राम पंचायत रिंगनी के उप सरपंच एवं पंचों ने ग्राम में मुरूम खनन पर रोक लगाने की मांग की है उन्होंने सरपंच द्वारा मुरूम के रिलीज के लिए दिए गए प्रस्ताव पर सवाल उठाया जनदर्शन में पहुंचकर ग्रामीणों ने इस संबंध में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्रभूरे को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन सौंपने वालों में शामिल उपसरपंच सुमन साहू, पंच- धनेश्वरी डेहरिया, सरिता चतुर्वेदी एवं ओमिन ने बताया कि ग्राम में 7 एकड़ को मुरूम खनन के लिए लीज में दिया गया है, जबकि खेल के मैदान के लिए ग्राम एक मात्र स्थान है इस संबंध में उन्होंने सांसद विजय बघेल को भी ज्ञापन सौंपा गया, इस पर उनके द्वारा कलेक्टर को कुंभकरण पर रोक लगाकर आवश्यक कार्रवाई करने लिखा गया है, नेत्रहीन सुरभि कलेक्टर बनने के सपने को लेकर पहुंची जनदर्शन 18 वर्षीय सुरभि चंद्रवंशी प्रोफेसर बनने के सपने को लेकर जनदर्शन के दरवाजे पर पहुंची, उसने बताया कि वे नेत्रहीन है वह सरस्वती नगर की निवासी है उसने अपनी पढ़ाई पहली से 12वीं तक की शिक्षा नेत्रहीनों के लिए बने विद्यालय और हॉस्टल में रहकर की है कक्षा 12वीं में भी उसने 61 प्रतिशत अंक हासिल किया है आट्स सब्जेक्ट लेकर कॉलेज की पढ़ाई करना चाहती है परंतु उसके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है पिता दिहाड़ी मजदूर है और परिवार में एक बहन और एक भाई भी है ,इसके कारण उसकी उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में अड़चन आ रही है उसके पास चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया हुआ निशक्तता प्रमाण पत्र भी है इसीलिए व कलेक्टर के पास कॉलेज व छात्रावास में एडमिशन के सहयोग के लिए पहुंची थी, कलेक्टर ने बालिका की स्थिति को देखते हुए तुरंत उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारी को अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर बालिका की समस्या का निराकरण करने के लिए निर्देश दिया इसी प्रकार धमधा नाका से उरला जाने वाले रोड पर पुलिस के ऊपर सिमेट्रीकृत ढक्कन लगाने को लेकर एक आवेदक ने अपना आवेदन कलेक्टर को दिया इसके अलावा बाहु कल्याण समिति के सचिव ने भी सहस्त्रबाहु उद्यान के ठेकेदारों को लेकर अपना आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया उन्होंने बताया कि नेहरू नगर वार्ड 4 इसके सहस्त्रबाहु कल्याण का सौंदर्यीकरण नगर पालिका निगम भिलाई के आदेशानुसार सितंबर 2021 को 10 लाख की राशि से ठेकेदार द्वारा होना सुनिश्चित था पर्यावरण और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह उद्यान नागरिकों के लिए बहुत ही हितकर है जिसके सौंदर्य करण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है इसीलिए उद्यान के कार्य को जल्द से जल्द प्रारंभ कराया जाए ताकि वार्ड वासियों को मनोरंजन और स्वास्थ्य की दृष्टि कौन से एक सुंदर और सुनिश्चित उद्यान मिल सके कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबोधित अधिकारी को आवेदन प्रेरित किया कलेक्टर जनदर्शन में आज 47 आवेदन प्राप्त हुए हैं