मुंबई. 17 मई 2022
‘बिग बॉस 14’ फेम Nikki Tamboli शो में अपनी जीद के आगे सभी को झुकाया था. आज के समय में Nikki Tamboli अपनी कातिलाना अदाओं के लिए जानी जाती है. Nikki सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं, वो आए दिन अपनी खूबसूरत फोटो शेयर करते रहती हैं. हाल ही में तो उन्होंने अपने सेक्सी गाउन से तो इंटरनेट पर आग ही लगा दिया है.
Nikki Tamboli ने कुछ तस्वीरें शेयर कर एक बार फिर से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. Nikki Tamboli ने इन तस्वीरों में लाइट पिंक कलर की शिमरी गाउन पहन रखा है. इस गाउन में एक्ट्रेस का टोन्ड फिगर साफ दिख रहा है. निक्की की ये ड्रेस ऊपर की तरफ से स्ट्रैपी है और साइड से हाई थाई स्लिट है. इस स्लिट की वजह से उनके खूबसूरत लेग्स नजर आ रहे हैं.
अपने लुक को पूरा करने के लिए Nikki Tamboli ने बालों को ओपन रखा है और न्यूड मेकअप किया हुआ है. इस ड्रेस में निक्की इतनी ज्यादा ग्लैमरस लग रही हैं कि तस्वीरें देखने के बाद लोगों का उन पर से नजरें हटाना मुश्किल हो गया. इस फोटोशूट के लिए Nikki ने ऐसे-ऐसे किलर पोज दिए कि फैंस हैरान रह गए हैं. निक्की का ये सिजलिंग अवतार फैंस को भी पसंद आ रहा है. उनका यह अट्रेक्टिव लुक अब सोशल मीडिया पर छा गया है.
Nikki Tamboli के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो ‘बिग बॉस 14’ का हिस्सा रह चुकी हैं. निक्की को इसके अलावा ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी देखा गया था. निक्की कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं. निक्की तंबोली मूल रूप से साउथ इंडियन फिल्मों में काम करती हैं. तमिल और तेलुगू फिल्मों का जाना माना नाम हैं और हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है की साउथ इंडस्ट्री के लोग उनसे कैसा व्यवहार करते हैं. निक्की ने कहा मैंने कई साउथ की फिल्मों में काम किया है. इन फिल्म्स के डायरेक्टर मेरे साथ बहुत ही बुरा बर्ताव करते थे.