16 मई 2022
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएशन (NEET PG 2022) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसे ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। नीट पीजी 2022 का आयोजन इस साल 21 मई, 2022 को किया जा रहा है।
आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई जानकारी में लिखा गया है कि नीट-पीजी 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे उम्मीदवार जो मांगी गई फोटो को जमा नहीं कर पाएं हैं, उनके एडमिट कार्ड होल्ड पर हैं। ऐसे सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ईमेल आईडी neetpg@natboard.edu.in पर जाकर फोटो तुरंत भेजें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनाएं ये प्रोसेस
स्टेप 1. ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर क्लिक करें।
स्टेप 2. होम पेज पर दिखाई दे रहे कैंडिड लॉग इन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करके लॉग इन करें।
स्टेप 4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 5. इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
परीक्षा में इन बातों का रखें ध्यान
- प्रवेश पत्र लेकर ही एग्जाम सेंटर पर पहुंचे।
- एक वैलिड पहचान पत्र साथ रखें।
- समयानुसार केंद्र पर पहुंच जाएं।
- परीक्षा में कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
- परीक्षा में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल की सामग्री लेकर न जाएं।