दुर्ग 2 मई 2022 । नगर निगम के लोककर्म विभाग में पदस्थ भृत्य नेमकुंवर यादव को शनिवार उनकी सेवानिवृत्ति पर विभाग के प्रभारी शिव शर्मा ने सहायक अभियंता आर.के. पालिया,अनिल सिंह समेत अन्य कर्मचारियों के साथ शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।निगमायुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर उपअभियंता शिव शर्मा ने उन्हें निगम की गाड़ी से उनके घर तक छोड़ने की व्यवस्था करवाई। यादव की निगम में 35 साल की सेवा देने के बाद वे आज सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर निगम लोककर्म कक्ष में विदाई कार्यक्रम रखा गया था। सेवानिवृत्त होने पर महापौर धीरज बाकलीवाल एवं निगमायुक्त हरेश मंडावी ने उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद वे अपने परिवार के साथ अच्छा जीवन बिताए और अनुभवों के साथ समाज के अच्छे कार्यो में सहभागी बने, निगम कार्यालय में स-सम्मान विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौजूद प्रकाश अहीर, यशवंत साहू, बुधरु, चतुर समेत कर्मचारी मौजूद थे।
आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा इस परंपरा की शुरुआत अनिवार्य रूप से किये जाने का आदेश स्वागतयोग्य है।कर्मचारी संघ की ओर से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया