लोग हो रहे परेशान : गांव में पानी सप्लाई में आ रही समस्या

त्वरित खबरे

टेडेसरा ३० अप्रैल 

ग्रामीण धीरी नल जल अंतर्गत 24 गांव में पानी देने के नाम पर योजना बनाई गई थी। इस योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। इंटक वेल धीरी में बना था पर ईरा घाट पर ही बना दिया गया। जिसका खामियाजा 24 गांव के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा समस्या बताने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। टेडेसरा, इंदावानी, कोपेडीह, ककरेल, फरहद, परमारकसा ऐसे कई गांव हैं जहां पानी सप्लाई में समस्या आ रही है।

वहीं कुछ गांव में सुबह एक ही पारी में पानी सप्लाई किया जा रहा है। पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता एसएन पांडे को इस बात को लेकर अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने कर्मचारियों को इंदावानी भेजा गया था जो कि समस्या का समाधान करने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है।

ठीक से पानी सप्लाई नहीं से ग्रामीणों हो रहे परेशान :  ककरेल के नरेंद्र भारती ने कहा कि गांव में सही तरीका से पानी नहीं आने की वजह से ग्रामीणों में रोष है। इतनी बड़ी योजना का कोई मतलब नहीं। कोपेडीह के सरपंच पति राजू साहू ने कहा कि ग्राम कोपेडीह में पानी की समस्या बहुत ज्यादा है, पीएचई विभाग के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं इंदावानी के ग्रामीण ओमेश्वरी साहू ने कहा कि जब से नल कनेक्शन लगा है तभी से वार्ड क्रमांक एक में आज तक सही ढंग से पानी की सप्लाई नहीं हो पाया समस्या बहुत ज्यादा है।