वार्डो में स्थित नालियों में कचरा भरने की शिकायत आ रही है

त्वरित खबरे -

 दुर्ग 26 अप्रैल।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र में स्वच्छता अभियंता जोरो से चल रहा है,शहर की सभी बड़े नालो एवं वार्डो में स्थित छोटी एवं बड़ी नालियों की सफाई व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है और सफाई कार्य लगातार जारी है।जहां जहाँ वार्डो में स्थित नालियों में कचरा भरने की शिकायत आ रही है,प्राथमिकता के तौर पर सफाई गैंग भेजकर सफाई कराई जा रही है।इस हेतु नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग का  अमला सक्रिय है।नगर  निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त हरेश मंडावी के दिशा निर्देश पर पूरा नगर निगम अमला मुस्तैदी के साथ सफाई कार्य मे जुटा हुआ है।दुर्ग नगर निगम के जनप्रतिनीधियो एवं कर्मचारियों ने आम जनता के सहयोग से दुर्ग शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए अपने अपने स्तर पर अभियान छेड़ा हुआ है।पिछले तीन वर्षों से शंकर नगर नाला की सफाई कराई जा रही है,मालवीय नगर से लेकर संतराबाड़ी सिंधी कालोनी शंकर नगर से होते हुए गिरधारी नगर होते हुए उरला बस्ती की अंतिम छोर तक नाले की सफाई की सतत निगरानी रखी जा रही है, एवं साफ-सफाई कराई जा रही है।इस कार्य मे नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार काम कर रही है।इसका परिणाम भी सामने आने लगा है, पिछले मानसून सीजन व बरसात के दिनों में तीन वर्षो में उक्त नालो की आस-पास के वार्डो की बस्तियों में पानी भरने की शिकायत आती थी अब बिल्कुल नही आ रही है। तीन-तीन गैंग लगाकर शंकर नगर नाले की तले तक की सफाई का परिणाम है कि अब बरसात के दिनों एव अन्य समय मे अत्यधिक वर्षा होने पर भी नाले के आस पास के वार्ड एवं बस्तियों में पानी का भराव बिल्कुल नही हो रहा है। नाले की साफ-सफाई की सतत निगरानी हेतु नगर निगम अमला जुटा हुआ है।