लापरवाही : फूटी पेयजल पाइपलाइन, 15 फीट से ऊंचा फौव्वारा, 3 महीने में 30 से ज्यादा बार पहुंचा नुकसान

त्वरित खबरे

दुर्ग २६ अप्रैल 

नेहरूनगर चौक से गंजपारा होते हुए पुलगांव चौक तक सड़क का 64 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके चलते पिछले 3 महीने में ही 30 से ज्यादा बार पाइपलाइन फूट चुकी है। निर्माण के दौरान बरती जा रही लापरवाही इसका बड़ा कारण है। जेसीबी से गड्ढा खोदने के दौरान पाइपलाइन को नुकसान पहुंच रहा है।

सोमवार को शाम करीब 5 बजे राजेंद्र पार्क से रायपुर की तरफ आगे निर्मल सिंह बल पेट्रोल पंप के ठीक सामने डिस्ट्रीब्यूशन लाइन को नुकसान पहुंचा। इसी समय पेयजल आपूर्ति की जा रही थी। असर यह हुआ कि 15 फीट से ऊंचे फौव्वारे उठे। बाद में तत्काल लाइन को बंद किया गया और मेंटेनेंस शुरू किया गया। देर शाम तक मेंटेनेंस जारी रहा। इस लाइन के प्रभावित होने से आमदी मंदिर वार्ड के मालवीय नगर, दीपक नगर, न्यू दीपक नगर सहित अन्य में आपूर्ति प्रभावित हुई।