भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक व महापौर:

त्वरित ख़बरें -

दुर्ग/ 14 अप्रेल। भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर श्री अम्बेडकर विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा को विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने राजस्व व बाजार विभाग प्रभारी ऋषभ जैन के साथ हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम कलेक्टर परिसर दुर्ग,

उरला बीड़ी कॉलोनी, 

IHSDP आवास उरला एवं

जवाहर नगर अंबेडकर आवास में शामिल हुए।विधयाक अरुण वोरा ने कहा कि अर्थशास्त्री और मानवाधिकारो व महिला सशक्तिकरण के प्रबल समर्थक डॉ अम्बेडकर को हमारे देश के अग्रणी राष्ट्र निर्माता के रूप में जाना जाता है।उन्होंने बाबा साहब शहर व प्रदेश वासियो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने देश को सामाजिक एवं आर्थिक न्याय और प्रतिष्ठा एवं अवसर की समानता के सिध्दांतो पर विकसित करना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता डॉ अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर मैं पूरे शहर व प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।और उन्होंने ये भी कहा कानून के शासन में सच्ची आस्था रखने वाले डॉ. अम्बेडकर ने गरीबो एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारो के लिए निरन्तर कार्य किया।हमे भारत के इस महान सपूत के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।