दुर्ग 12 अप्रैल शहर के 4 प्रमुख सार्वजनिक जगहों पर ई-चार्जिंग सेंटर खोला जाएगा। निगम ने इसे लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए जगह का निर्धारण किया जाना है। इनमें पुलगांव, बोरसी, नया बस स्टैंड, धमधा नाका रोड के आसपास जगह चिन्हित की जा रही है। ताकि ई-रिक्शा संचालित करने वालों को ई-चार्जिंग को लेकर परेशानी न उठानी बड़े। आगामी दिनों में 10 से अधिक ई-चार्जिंग सेंटर खोला जाना है। निगम द्वारा इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। एजेंसी के माध्यम से यह केंद्र संचालित किए जाएंगे। जगह निगम द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में चार्जिंग को लेकर केंद्र नहीं खुले हैं।