100 मंदिरों और 12 प्रखंडों से निकाली गई रामलला की शोभायात्रा

त्वरीत खबरे-

रविवार का दिन दुर्ग भिलाई शहर के के लिए ऐतिहासिक रहा। पूरा का पूरा शहर राम भक्ति के नारों और भगवा झंडों गूंज उठा। कोरोना काल के दो साल बाद इतनी बड़ी झांकी निकाली गई। भिलाई शहर में 1100 मंदिरों से अलग-अलग निकली शोभायात्रा एक दूसरे से मिलते हुए कई किलोमीटर लंबी हो गई। जिला व पुलिस प्रशासन ने पहले से ही इसके लिए रूट तय कर दिया था। इससे किसी भी तरह की ट्रैफिक भिलाई शहर में श्रीराम जन्मोत्सव समिति पिछले 37 सालों से लगातार इस तरह का आयोजन करती आ रही है  

 समिति के पदाधिकारियों ने ने बताया कि इसके लिए काफी पहले से तैयारी चल रही थी। यह शोभायात्रा इतनी विशाल थी कि जहां से भी गुजरती वहां घंटों लोग खड़े होकर इसे देखते रहते। 1100 मंदिरों से अलग-अलग निकाली गई ध्वज यात्रा अलग-अलग गलियों से होते हुए पावर हाउस और सुपेला की तरफ एक होती गई। इससे इसकी भव्यता और आकार बढ़ता गया-  शोभा यात्रा भिलाई सेक्टर 1 में देर शाम इकट्टा किया गया। इसमें 20-25 हजार राम भक्त शामिल हुए

इस कार्यक्रम में शहर के बड़े नेता और विधायक शामिल हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर शामिल हुए। राम जन्मोत्सव समिति के संरक्षक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय भी कार्यक्रम में मौजूद रहें। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल आयोजन में बतौर अतिथि शामिल हुए। वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन सहित अन्य भाजपा नेता भी शामिल रहे।

दुर्ग में महिला कांग्रेस ने निकाली रामलला की शोभा यात्रा

दुर्ग शहर में विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने राम नवमी के उपलक्ष्य में स्कूटर रैली निकाली। इस रैली पूरी महिलाएं भगवा रंग में दिखे। जय श्रीराम के नारे लगाते हुए यह रैली पूरे शहर में निकली। रैली में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, सभापति राजेश यादव, रत्ना नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेत्री व नेतागण शामिल हुए।