मंगलवार को बीआईटी कॉलेज मैकेनिकल कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित सामान्य सभा बजट बैठक की तैयारियों को लेकर महापौर एवं आयुक्त ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया:

त्वरित ख़बरें -

दूर्ग। 28 मार्च। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी ने आज सोमवार को अधिकारियों के साथ रायपुर नाका स्थित बीआईटी कॉलेज मैकेनिकल कान्फ्रेंस हॉल में कल दिनांक 29 मार्च दिन मंगलवार को आयोजित सामान्य सभा की बजट बैठक की तैयारियों का निरीक्षण किया। महापौर बाकलीवाल एवं आयुक्त मंडावी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तैयारी द्रुत गति से प्रारंभ करने के निर्देश दिए। आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए अधिकारियों को तैयारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओ पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया। मौके पर लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,कार्यपालन नेमीचंद जैन,कार्यपालन अभियंता आर.के. पांडेय, सहायक अभियंता जितेंद्र समैया,सहायक अभियंता आर.के. जैन,सहायक अभियंता आर.के. पालिया.नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थावनी,जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर के अलावा अन्य मौजूद थे।