नीलू संजय सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम सिंधिया नगर में महाशिवरात्रि का त्योहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया,

त्वरित ख़बरें - श्रीमती मंजु वोरा एवं श्रीमती स्वेता बाकलीवाल समेत सैकड़ो श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक, महाआरती में शामिल:

दुर्गं। महाशिवरात्रि का त्योहार मंगलवार को सिंधिया नगर वार्ड 21 में भाऊ गैरेज के पास हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सुबह से ही शिवलिंग में पूजा-अर्चना को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम परिसर में श्रीमती मंजु वोरा,श्रीमती स्वेता बाकलीवाल,श्रीमती प्रीति मिश्रा,श्रीमती मिमंक्षा वोरा, समेत सैकड़ो शिव भक्तों ने एकत्रित सवा लाख शिवलिंग पर जलाभिषेक किया, साथ ही भक्तों का दिन भर तांता लगा रहा।इसके अलावा बेलपत्र, धतुरा,भांग,बेल, फल-फूल आदि अर्पित कर पूजा की गई। इस दौरान हर हर महादेव, बोल बम आदि जयघोष गुंजायमान होता रहा। शिवभक्त भक्ति के रंग में सराबोर दिखे। काफी संख्या में  सैकड़ो महिला श्रद्धालुओं ने पूजा कार्यक्रम में भाग लिया। शहर एवं आस पास के शिव भक्त सिंधिया नगर में रुद्राभिषेक, हवन पूजन महाभंडारा व संगीतमय भजन में शामिल हुए।शिव-पार्वती विवाहोत्सव : कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं समाज सेवी श्रीमती नीलू संजय सिंह ने कहा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सिंधिया नगर में महाशिवरात्रि के दिन कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा भजन कीर्तण महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में भजन कीर्तण का दौर चलता रहा।सिंधिया नगर में उल्लास का माहौल दिखा। शिवरात्रि को लेकर बड़ा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया। रंग-बिरंगी लाइटों के अलावा खूबसूरत फूलों से कार्यक्रम परिसर की सजावट की गई थी।इस अवसर पर संजय सिंह,सविता साहू, नीलम चौधरी, प्रियंका मिश्रा, मंन्जु सिंह,आरुषि सिंह, अनिता पाठक,नेहा उपाध्याय, लक्ष्मी शर्मा, रोशनी सिंह, शीतल सिंह, मुश्कान, नेहा सिंह, अंजली, प्रिया, रजनी, प्रिया, कल्पना, सुषमा, मोना, उषा एव बड़ी संख्या में उपस्थित थे।