दुर्गं/ 11 फरवरी।नगर पालिक निगम/राज्य शासन के निर्देश पर आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति व पिछड़े वर्ग के नागरिकों के डाटा सत्यापन का कार्य गत सितंबर से 15 जनवरी 22 तक किया गया है, जिसमें अन्य पिछड़े वर्ग के समस्त नागरिक पात्र हैं, तथा आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग के लिए 8 लाख से कम वार्षिक आय 1000 वर्ग फीट फीट से कम का पक्का मकान 90 गज से कम की जमीन या 5-0 एकड़ से कम कृषि भूमि होना आवश्यक है, इस संबंध में सर्वे उपरांत सत्यापित सूची का प्राथमिक प्रकाशन किया गया है, इस सर्वे से वंचित हितग्राही अपना दावा दिनांक 24 फरवरी 22 तक ऑनलाइन अथवा नगर पालिक निगम दुर्ग में उपस्थित होकर योगेश सुरे सहायक निरीक्षक के पास प्रस्तुत कर सकते हैं सत्यापित सूची वार्ड पार्षद से संपर्क कर अथवा नगर निगम दुर्ग के राजस्व शाखा में अवलोकन किया जा सकता है, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त नगर निगम सीमा अंतर्गत क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि सर्वे में अपना दावा कर सर्वेक्षण में अपना नाम आवश्यक जुड़वाने हेतु आवेदन करें ताकि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओ का लाभ नागरिकों को मिल सके