गायिका लता दीदी मंगेश्वर को नीलू स्व सहायता समूह ने दी श्रद्धांजलि:

त्वरित ख़बरें - उनकी आवाज दिलो में हमेशा गूंजती रहेगी: नीलू

दुर्गं/भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर नीलू स्व सहायता समूह के संचालक श्रीमती नीलू सिंह ने अपने समूह के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दुर्ग शहर के सिंधिया नगर पर शाम 4,30 बजे कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती नीलू सिंह ने कहा कि स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन पूरे भारत के लिए एक गहरी क्षति है। जिसकी पूर्ति होना मुश्किल है। श्रीमती नीलू सिंह ने कहा कि स्वर कोकिला भारत रत्न लता दीदी जी के निधन पर श्रद्धाजलि अर्पित करती हूँ।उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है,सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी। उन्होंने ये भी कहा बचपन से ही लता दीदी के गाने को सुनते आ रही हूँ और आज भी उनके गाने सुनती हूँ।इस अवसर पर सविता साहू, नीलम चौधरी,प्रियंका मिश्रा,मंन्जु सिंह,आरुषि सिंह,अनिता पाठक,नेहा उपाध्याय,लक्ष्मी शर्मा,रोशनी सिंह,शीतल सिंह,मुश्कान,नेहा सिंह,अंजली,प्रिया,रजनी,प्रिया,कल्पना,सुषमा,मोना,उषा एव बड़ी संख्या में उपस्थित थे।