दुर्ग जिला - खून से लथपथ युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग निशा बिस्वास मार्केटिंग हेड - भिलाई खुर्सीपार में आईटीआई परिसर के मैदान में खून से लथपथ युवक की लाश मिली ,

दुर्ग जिला भिलाई खुर्सीपार थाना अंतर्गत शासकीय आईटीआई परिसर के मैदान में खून से लथपथ युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी बहरहल  पूरे मामले की जांच थाना प्रभारी उनकी टीम द्वारा की जा रही है खुर्सीपार थाना अंतर्गत शासकीय आईटीआई परिसर के मैदान में नीलगिरी पेड़ के पास खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई दरअसल मामला देर रात का लग रहा है जब आसपास के लोगों ने आईटीआई ग्राउंड पर खेलना कूदना शुरू किया तो किसी ने लाश को देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी तत्काल मौके पर 112 पहुंच गए थाने के प्रभारी दुर्गेश शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे लाश को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मारा जिससे उसकी मौत हो गई बहरहल  पूरे मामले की जांच थाना प्रभारी व उनकी टीम द्वारा की जा रही है | मौत का क्या कारण है पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला भी प्रारंभ हो गया है|