पॉकेट मनी से हाई-प्रोफाइल रैकेट तक: भिलाई में देह व्यापार की पूरी कहानी

त्वरित खबरे - दामिनी साहू रिपोर्टिंग

भिलाई के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसे धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह (35 वर्ष) नाम की महिला संचालित कर रही थी। यह रैकेट पिछले 3 महीनों से एक किराए के मकान में चल रहा था, जिसे रीना ने 'खुशबू बुटीक' के नाम पर लिया था |

* संचालन का तरीका: रीना सिंह व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को युवतियों की तस्वीरें और रेट भेजती थी। सौदा तय होने के बाद क्यूआर कोड के माध्यम से एडवांस पेमेंट लिया जाता था।

* दिखावे का बुटीक: सुपेला में आरोपी महिला का 'खुशबू बुटीक' के नाम से सिलाई सेंटर था, जिसकी आड़ में वह लड़कियों को बुलाकर इस धंधे में धकेलती थी।

* महंगे शौक और लत: जांच में सामने आया है कि युवतियों को पॉकेट मनी और लग्जरी लाइफस्टाइल (महंगी शराब और सिगरेट) का लालच देकर इस दलदल में लाया गया था।

* ग्राहक प्रोफाइल: इस रैकेट के ज्यादातर ग्राहक 50 वर्ष से अधिक उम्र के प्रभावशाली लोग और बिजनेसमैन थे।

* पुलिस की कार्रवाई: स्मृति नगर पुलिस चौकी और महिला रक्षा टीम ने मंगलवार रात (10 मार्च 2026) एक 'पॉइंटर' भेजकर छापेमारी की। मौके से 8 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जो पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से बुलाई गई थीं।

* गिरफ्तारी: मुख्य संचालिका रीना सिंह और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल और कैश बरामद हुआ है।

दुर्ग पुलिस ने अब सभी मकान मालिकों के लिए किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है, ताकि रिहायशी इलाकों में ऐसी गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।