सुपेला पुलिस (जिला दुर्ग) की कार्यवाही,
थाना सुपेला क्षेत्रान्तर्गत आम जगह पर लोहे का चाकु लहराकर आम लोगों को आतंकित करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे,
आरोपी के कब्जे से धारदार चाकु जप्त,
आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर,
....0000....
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.12.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि दशहरा मैदान संजय नगर के पास सुपेला में एक व्यक्ति धारदार लोहे का चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है, सूचना पर रवाना होकर पुलिस मौके पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति चाकू लहराते हुये आने जाने वालों लोगों को डराते हुये मिला जिसे घेरा-बंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम राज कुमार देशलहरे पिता पल्टू कुमार देशलहरे उम्र 18 साल 01 माह पता मिनीमाता चौक निर्मला सायकल स्टोर के पीछे थाना सुपेला का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से एक धारदार मूठ लगा हुआ चाकू विधिवत जप्त किया गया।आरोपी राज कुमार देशलहरे का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क्रंमाक 1453/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव एवं सुपेला थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी - राज कुमार देशलहरे पिता पल्टू कुमार देशलहरे उम्र 18 वर्ष निवासी मिनीमाता चौक निर्मला सायकल स्टोर के पीछे थाना सुपेला,