जिला अस्पताल दुर्ग के डॉ. बलराम साहू सहित अन्यअधिकारियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स ने लगवाया बूस्टर डोज

त्वरित खबरें/ सामाजिक दूरी का पालन करें और अपने हाथों को बार-बार सेनेटाइज करते रहें। घऱ में बच्चों का भी विशेष रूप से ध्यान दें।“

दुर्ग/ कोविड के विरुद्ध लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले दुर्ग जिला अस्पताल के स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. बलराम साहू ने  प्रिकाशन डोज लगवाया। मौके पर उपस्थित त्वरित खबरें अखबार के प्रधान संपादक प्रहलाद दुबे ने डॉ साहू से दुर्ग जिला अस्पताल में कोरोना महामारी की स्थिति परिस्थिति के बारे में भी जानकारी ली जिसमें डॉ साहू द्वारा बताया गया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सजगता उपायों के अतिरिक्त टीकाकरण सबसे अहम है।

साथ ही डॉ. साहू ने लोगों से अपील की है कि ”सभी पात्र लोग जल्द से जल्द कोविड वैक्सीन अपने नजदीकी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में लगवा लें। उन्होंने यह भी अपील की है कि चाहे किसी को कोविड की पहली डोज, दूसरी डोज या बूस्टर डोज ही क्यों न लग जाए, वह कोविड गाइडलाइंस का पालन करना न भूले। घर से बाहर मास्क लगाकर ही निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करें और अपने हाथों को बार-बार सेनेटाइज करते रहें। घऱ में बच्चों का भी विशेष रूप से ध्यान दें।“