भिलाई निगम ने टीकाकरण के लिए जारी किया शेड्यूल

त्वरित ख़बरें - 18 प्लस एवं 45 प्लस उम्र समूह के लोगों को कोविशिल्ड एवं कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा

भिलाईनगर/ दिनांक 12 जनवरी 2022 दिन बुधवार को 18 प्लस एवं 45 प्लस उम्र समूह के लोगों को कोविशिल्ड एवं कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। कोविशिल्ड के लिए निर्धारित किए 13 केन्द्रों में प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाया जाएगा जबकि कोवैक्सीन के लिए निर्धारित 07 केन्द्र में 15 से 18 आयु वर्ग एवं 18 से 45 प्लस आयु वर्ग के लिए द्वितीय डोज लगाया जाएगा। प्रथम एवं द्वितीय डोज लगा चुके फ्रन्ट लाईन वर्करो का बूस्टर डोज लगाने 21 केन्द्र बनाये गये है।

15 से 18 आयु वर्ग एवं 18 से 45 प्लस आयु वर्ग के लिए द्वितीय डोज-

यू.पी.एच.सी कोसानगर के पीछे समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मंगल बाजार कोहका सामुदायिक भवन, शिव मंदिर कांजी हाउस, यू.पी.एच.सी बैकुण्ठधाम, जे.एल.एन. शासकीय स्कूल खुर्सीपार, के.पी.एस. नेहरू नगर, बी.एन.एस स्कूल सेक्टर 08। 15 से 18 वर्ष का कोई भी नवयुवक टीकाकरण करवा सकता है।

18 एवं 45 वर्ग के प्रथम एवं तिथि डोज के लिए कोविशिल्ड केंद्र-

पीएचसी जुनवानी खम्हरिया, यूपीएचसी कोसानगर के पीछे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मंगल बाजार कोहका सामुदायिक भवन, शिव मंदिर कांजी हाउस, पीएचसी वैशाली नगर, गणेश मंच डोम शेड हाउसिंग बोर्ड, दशहरा मैदान शांति नगर, यूपीएचसी बैकुण्ठधाम, मंगल बाजार छावनी, बापू नगर पीएचसी, गणेश मंच पावर हाउस मार्केट, सत विजय आडिटोरियम सेक्टर 05, हनुमान मंदिर के पास सड़क 18 सेक्टर 07।

इन केन्द्रो में लगेगा कोवैक्सीन का बूस्टर डोज-

भिलाई निगम जोन 01 आफिस पानी टंकी नेहरू नगर, ट्राफिक टावर गुरूद्वारा के सामने नेहरू नगर, यूपीएचसी कोसानगर, मुख्य कार्यालय नगर निगम भिलाई, शास्त्री हास्पिटल सुपेला, नगर निगम जोन 02 पानी टंकी वैशाली नगर, नगर निगम जोन 03 आफिस मस्जिद के पास मदर टेरेसा नगर भिलाई, यूपीएचसी बैकुण्ठधाम, यूपीएचसी छावनी, छावनी थाना, नगर निगम जोन 04 आफिस शिवाजी नगर, खुर्सीपार यूपीएचसी, सेक्टर 06 पुलिस कन्ट्रोल रूम, नगर निगम जोन 05 आफिस सेक्टर 06।