मंगेतर के सामने 18 साल की युवती से गैंगरेप, रात में खेत मिलने पहुंची थी युवती फिर 6 दरिंदों ने बनाया दरिंदगी का Video..

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

यूपी ,बिजनौर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। 18 साल की एक मासूम लड़की के साथ खेत में उसके ही मंगेतर के सामने गैंगरेप किया गया। दरिंदों ने इस वहशियाना हरकत का वीडियो भी बनाया और वायरल कर देने की धमकी दी।

पूरा मामला बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र का है। गांव की रहने वाली लड़की का रिश्ता प्रिंस नाम के युवक से तय हुआ था। 10 मई की शाम युवती खेत में अपने मंगेतर से मिलने पहुंची थी। दोनों बातचीत में व्यस्त थे, तभी अचानक 6 युवक—नितिन, लवीश, बाली, आशु, रोबिन और सुमित—वहां पहुंच गए।

इन छह हैवानों ने प्रिंस के सामने ही लड़की के साथ गैंगरेप किया। लड़की रहम की भीख मांगती रही, लेकिन किसी को भी दया नहीं आई। आरोपियों ने इस घिनौने कृत्य का वीडियो बनाकर धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे।

डरी-सहमी पीड़िता ने पहले तो चुप्पी साध ली। लेकिन कुछ दिन बाद हिम्मत जुटाकर किरतपुर थाने पहुंची और पूरी घटना की लिखित शिकायत दी। मामला दर्ज होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।