मोहला : कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के नेतृत्व में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आज नेडग़ांव व दनगढ़ में आयोजित शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू हुई। कलेक्टर ने यहां पहुंच कर संबंधित विभाग के अधिकारियों से उनके यहां आए आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आमजनों से प्राप्त सभी आवेदनों का बारीकी से परीक्षण करें और लाभांवित करें। आज आयोजित शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत अनेक हितग्राहियों को सामग्री व चेक वितरित कर लाभान्वित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि आमजनों से प्राप्त सभी आवेदन महत्वपूर्ण है।इस दौरान जनपद अध्यक्ष मोहला श्रीमती गैंदकुवर ठाकुर, जनपद पंचायत मानपुर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मंडावी जिला पंचायत की उपाध्यक्ष भोजेश शाह मंडावी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुशीला भंडारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मदनलाल साहू, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री भारती चन्द्राकर, एडीएम विजेंद्र सिंह पाटले, एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य, जनपद पंचायत मोहला सीईओ श्रीमती केशवरी देवांगन, जनपद पंचायत मानपुर सीईओ हनीश मोहम्मद खान सहित सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।