नंदनी खुदंनी क्षेत्र में अवैध माइनिंग की शिकायत-जिला प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन नंदनी खुदंनी क्षेत्र में अवैध माइनिंग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की गई है | मामले में शिकायतकर्ता ने जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है. शिकायतकर्ता राजीव पांडे के अनुसार नंदनी खुदंनी धिकुड़िया सहगांव में चूना पत्थर भारत सरकार द्वारा लीज माइनिंग स्वीकृत की गई है. वर्ष 2017 में पर्यावरण विभाग द्वारा इस क्षेत्र में चल रही कुछ खदानों के पर्यावरण स्वीकृति के अभाव में इन खदानों में विस्फोटको की सप्लाई पर रोक लगाकर बंद कर दिया गया है | शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्तमान समय में ली स्वीकृति नहीं होने के बावजूद वहां पर अवैध रूप से माइनिंग की जा रही है साथ ही इसके लिए अवैध ब्लास्टिंग भी की जा रही है उन्होंने मामले में खनिज महकमा के साथ ही राजस्व महकमे के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाया है मामले में उनके द्वारा जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है वही खनिज महकमा के अधिकारियों का कहना है कि लगातार क्षेत्र में दबिश देकर कार्यवाही की जा रही है | अवैध उत्खनन के जो भी मामले सामने आए हैं कार्यवाही कर जांच किए जाने की मांग की गई हैं |