राजनांदगांव त्वरित ख़बरें। शासन के तीन वर्ष पूरा होने पर जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन सामान्य तक पहुंचने के लिए मोहला विकासखण्ड के दूरस्थ ग्राम मार्री के हाट बाजार में फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। हाट बाजार में ग्राम मार्री के अलावा अन्य ग्रामों के ग्रामवासियों ने भी शासन की योजनाओं जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विभाग द्वारा प्रकाशित शासकीय योजनाओं की जानकारी संबंधि पुस्तिका जनमन , ब्रोसर, पाम्पलेट्स का नि:शुल्क वितरण किया गया। गांव की सरपंच गैंदकुंवर ठाकुर ने महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यापर्ण कर फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। महिलाओं ने फोटो प्रदर्शनी में विशेष रूचि ली। किसान, बच्चे एवं युवाओं ने भी फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
ग्राम भोजटोला से आए ग्रामीण प्रीतम लाल गौंड़ ने बताया कि मुझे सरकार की योजना के अतंर्गत वन अधिकार अधिनियम के तहत 4 एकड़ वन भूमि मिली है। पहले मैं दो एकड़ में खेती करता था। अब मेरी वार्षिक आय 30 हजार रूपए से बढ़कर 1 लाख 20 हजार रूपए हो गई है आमदनी पहले से बहुत अच्छी हो गई है। बदनबाई मितानिन ने बताया कि कोरोना के समय उन्होंने गांव में घूम-घूम कर लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी है। अब कोरोना से सुरक्षा के लिए वैक्सीन आ गई है, जो अच्छा है। सरकार हमारे गांव तक इस प्रदर्शनी के माध्यम से शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। मोनिका साहू ने कहा कि योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार हमारे गांव में स्टाल लगा रही है, यह ग्रामवासियों के लिए बहुत ही उपयोगी व लाभप्रद है।